scorecardresearch
Saturday, 4 April, 2026
होमदेशकर्नाटक में सड़क दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौत

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौत

Text Size:

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 15 मार्च (भाषा) कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में रविवार सुबह बेंगलुरु-बल्लारी राजमार्ग पर एक लॉरी से कार की टक्कर में तीन पुलिस उप-निरीक्षकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह लगभग सात बजे प्रकाश स्पंज आयरन कंपनी के निकट तब हुई जब बेंगलुरु से बल्लारी जा रही कार एक ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि कार में पांच उप-निरीक्षक सवार थे।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार लगभग 300 मीटर तक घिसटती चली गई।

उन्होंने बताया कि घटना में अमरेश, मंजुनाथ और सचिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल लक्ष्मण और ईश्वर को पहले चल्लाकेरे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें चित्रदुर्ग के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया और फिर उपचार के लिए दावणगेरे रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार बंदारू, हिरियूर के पुलिस उपाधीक्षक शिवकुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।

पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है।

भाषा

प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments