scorecardresearch
शुक्रवार, 9 मई, 2025
होमदेशओडिशा के सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में तीन शिकारी गिरफ्तार

ओडिशा के सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में तीन शिकारी गिरफ्तार

Text Size:

बारीपदा (ओडिशा), नौ मई (भाषा) ओडिशा वन विभाग के अधिकारियों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में जंगली जानवरों का शिकार करने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार इन शिकारियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि उनके पास से तीन तमंचे बरामद किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि शिकारियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, 1959 का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपी मयूरभंज जिले के रहने वाले हैं।

भाषा

योगेश अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments