scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशरांची में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प में तीन लोग गोली लगने से घायल

रांची में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प में तीन लोग गोली लगने से घायल

Text Size:

रांची, 18 जनवरी (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो भाइयों समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार रात पिस्का मोड़ के पास हुई, जब जमीन के सौदे में 55 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच हिंसा शुरू हो गयी।

रांची के पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा ने बताया, ‘‘दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें एक समूह के दो भाई आकाश सिंह और विकास सिंह तथा दूसरे समूह का एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

एसपी ने बताया कि घायलों का एक अस्पताल में उपचार हो रहा है। मामले की जांच जारी है।

भाषा गोला संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments