scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत

Text Size:

जम्मू, 23 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक निजी कार सड़क से फिसलकर एक गहरी खाई में गिर गई, जिसमें भाई-बहन सहित तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार शाम पर्वतीय महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास हुई।

उन्होंने बताया कि वाहन गुल से महोर जा रहा था और एक खतरनाक मोड़ पर चालक के नियंत्रण खो देने के बाद गहरी खाई में गिर गया जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घायल हुए छह लोगों में से एक और व्यक्ति ने बचाव दल द्वारा अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हकनवाज (22), उसकी बहन शाहरिजा राही (18) और उसके रिश्तेदार रफाकत हुसैन (15) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि उमर गुल (21), शाहजिया कौसर (18), सद्दाम हुसैन (22), शाहनवाज (18) और आदिल हुसैन (18) को महोर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments