scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशसिंगरेनी कोलियरीज में कोयला खान में हुए हादसे के बाद तीन लोग मृत पाए गए

सिंगरेनी कोलियरीज में कोयला खान में हुए हादसे के बाद तीन लोग मृत पाए गए

Text Size:

हैदराबाद, नौ मार्च (भाषा) तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में सरकारी सिंगरेनी कोलियरीज की एक खदान में हुए हादसे में, वहां फंसे तीन लोगों की मौत हो गई है। सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की रात को खदान के भीतर मलबे से दो अधिकारियों और आउटसोर्स किए गए एक अन्य कर्मी के शव मिले।

बचाव दल ने सोमवार को बचाव अभियान शुरू किया था और मलबा हाथ से हटाया गया।

खदान की छत, किनारे की दीवार का एक हिस्सा सोमवार को दोपहर करीब दो बजे उस समय ढह गया था, जब अड्रियाला लॉन्गवॉल प्रोजेक्ट खदान में काम चल रहा था। मलबे में सात लोग फंस गए थे, जिनमें से एक ओवरमैन, एक ऑपरेटर और एक खनिक समेत चार को बाहर निकाल लिया गया था।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments