scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशपालघर स्थित एसी फैक्टरी में विस्फोट में तीन लोगों की मौत

पालघर स्थित एसी फैक्टरी में विस्फोट में तीन लोगों की मौत

Text Size:

पालघर, 29 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिला स्थित ‘एयर कंडीशनिंग’ (एसी) इकाई में एक दिन पहले हुए विस्फोट में घायल तीन लोगों की रविवार को मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को यहां आबिटघर-अभंग पाड़ा क्षेत्र स्थित ‘विस्तार मेटल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड’ में विस्फोट हुआ।

जिला आपदा प्रबंधन प्रमुख विवेकानंद कदम ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मृतकों की पहचान मोहम्मद अली अंसारी (32), अखिलेश कुमार मोतीलाल जायसवाल (45) और किसन भीवा निकम (57) के रूप में हुई है। घटना के समय वे सभी रखरखाव कार्य कर रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि घायल हो जाने के बाद तीनों की स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जव्हार के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) समीर एस. महेर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तीनों से काम करवाने वाले ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही की वजह से मौत और अन्य अपराधों के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया।

महेर ने कहा, ‘‘हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि मरम्मत कार्य के दौरान उचित सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।’’

भाषा यासिर नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments