scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशआजादपुर में डीएमआरसी डिपो में केबल चोरी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

आजादपुर में डीएमआरसी डिपो में केबल चोरी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) उत्तरी दिल्ली के आजादपुर में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) डिपो से केबल और अन्य उपकरण चोरी करने के आरोप में एक कबाड़ व्यापारी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस की मेट्रो इकाई के अनुसार, चोरी का पता 26 फरवरी को तब चला जब केंद्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों ने सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से उच्च सुरक्षा वाले डिपो परिसर के अंदर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा और स्थानीय पुलिस को सतर्क किया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सत्यापन के दौरान एक टीम ने पाया कि डिपो के आवास ब्लॉक से लगभग 100 मीटर सिग्नलिंग केबल, 60 मीटर मशीन केबल, चेक प्लेट और एक पानी का मीटर चोरी हो गया था।’’

आजादपुर मेट्रो थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने सबसे पहले अली अहमद (25) और सनवर (24) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के बाद कबाड़ व्यापारी बकसूद हुसैन (66) को चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

भाषा शुभम शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments