चंडीगढ़, 29 मार्च (भाषा) पंजाब के बरनाला जिले के फरवाही गांव में रविवार तड़के एक निर्माणाधीन मकान के ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सदर थाना प्रभारी (एसएचओ) जगजीत सिंह ने बताया कि इस घटना में तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
उन्होंने यह भी बताया कि मकान मालिक ने मरम्मत का काम एक ठेकेदार को सौंपा था।
कुछ स्थानीय लोगों ने संवाददाताओं को बताया कि मकान की मरम्मत का काम चल रहा था।
एसएचओ ने बताया कि दीवार गिरने से घर ढह गया और तीनों मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
उन्होंने बताया कि मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया और बरनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाषा
राखी नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
