scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशटीकमगढ़ जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

टीकमगढ़ जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

Text Size:

टीकमगढ़, दो अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में मंगलवार को एक मोटरसाइकिल के सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जनकारी दी ।

पलेरा थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर सूरजपुर गांव के पास सुबह लगभग आठ बजे हुआ। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क के डिवाइडर को जोर से टक्कर मार दी, जिससे तीनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गयी ।

उन्होंने कहा कि मृतकों की उम्र 40 वर्ष के आसपास है और इनमें से दो उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर के रहने वाले हैं जबकि एक पलेरा का रहने वाला है।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

भाषा सं दिमो रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments