scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशरुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

Text Size:

देहरादून, 23 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीनों यात्रियों की मौत हो गयी । पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना की सूचना बुधवार मध्यरात्रि के करीब मिली जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव एवं राहत अभियान चलाया गया ।

पुलिस के मुताबिक, भीरी से औरिंग जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गयी ।

हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी जिनकी पहचान नवीन सिंह (30), अमित सिंह (35) और अंशुल (28) के रूप में हुई है ।

दुर्घटना का शिकार हुए सभी युवक स्थानीय थे । हादसे के कारण का फिलहाल पता नहीं चला है ।

भाषा दीप्ति

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments