भुवनेश्वर, 31 मार्च (भाषा) ओडिशा के नयागढ़ जिले में मोटरसाइकिल के सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार रात ओडागांव मॉडल थाना क्षेत्र के कोमांडा पथरा में हुआ।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान महेश्वरपुर के माधव प्रधान (20), सूर्यकांत प्रधान (19) और राकेश नायक (19) के तौर पर हुई है। वे पास के एक गांव में रामनवमी मेले से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में ओडागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सूर्यकांत को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
भाषा निहारिका नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
