scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशहरियाणा में ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत चार घायल

हरियाणा में ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत चार घायल

Text Size:

चंडीगढ़, 23 मार्च (भाषा) झारखंड झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में सोमवार को एक कैंटर-ट्रक ने ब्रेक फेल होने के बाद दो पैदल यात्रियों और एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई जबकि हादसे में चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ट्रक दिल्ली के किर्ती नगर से आ रहा था तभी हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में ट्रक ने दो पैदल यात्रियों (बिहार के छपरा के रहने वाले एक व्यक्ति और उसके भतीजे) को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया, ‘इसके बाद बहादुरगढ़ के सेक्टर नौ पुराने बाईपास रोड की ओर जाते समय ट्रक ने एक ऑटो रिक्शा और उससे आगे चल रहे एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि उसपर पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया।’

कैंटर ट्रक की चपेट में आने से अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में एक महिला भी शामिल है जिसे रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ‘पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि उसके वाहन के ब्रेक फेल हो गए थे। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।’

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments