पालनपुर, चार जून (भाषा) गुजरात में बनासकांठा जिले के जेस्सोर भालू अभयारण्य में पिछले पांच दिनों में भालू के हमले में तीन व्यक्ति घायल हो गये हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि वन विभाग ने रात्रिगश्त बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों को ऐसे हमलों से बचने के लिए रात में बाहर निकलने को लेकर आगाह किया है।
इकबालगढ़ के वन अधिकारी शक्तिसिंह परमार ने बताया कि शुक्रवार रात को अभयारण्य के वेरा गांव में एक भालू ने हमला कर एक किसान को घायल कर दिया।
उनके अनुसार इससे पांच दिन पहले इसी गांव के एक अन्य किसान पर भालू ने हमला किया था और उस किसान की पालनपुर के एक अस्पताल में सर्जरी हुई थी। परमार के मुताबिक सावनिया गांव में रात में भालू ने मंदिर के पुरोहित पर हमला किया था। जिन्हें उपचार के लिए अहमदाबाद के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।
भाषा राजकुमार शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.