scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशजैसलमेर में तीन दिवसीय चादर महोत्सव शुक्रवार से

जैसलमेर में तीन दिवसीय चादर महोत्सव शुक्रवार से

Text Size:

जैसलमेर, पांच मार्च (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर में तीन दिवसीय चादर महोत्सव और दादागुरु इकतीसा पाठ का आयोजन छह से आठ मार्च तक होगा। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत करेंगे। आयोजकों ने यह जानकारी दी।

आयोजकों के अनुसार छह मार्च को महोत्सव की शुरुआत गच्छाधिपतिश्री, आचार्य, उपाध्याय सहित भगवंतों के मंगल प्रवेश से होगी जिसके बाद धर्मसभा में मोहन राव भागवत मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर चादर समारोह सिक्का और विशेष डाक टिकट का विमोचन होगा।

उन्होंने कहा कि सात मार्च को दुनिया भर में एक साथ एक करोड़ आठ लाख श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ का ऐतिहासिक महासंकल्प है।

कार्यक्रम का आयोजन दादा गुरूदेव श्री जिनदत्तसुरि चादर महोत्सव समिति करवा रही है जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान, विद्या भारती तथा अनेक सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सहभागी हैं।

भाषा स. पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments