scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशतिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद दिल्ली के लिए रवाना

तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद दिल्ली के लिए रवाना

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, नौ फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर तिरुवनंतपुरम नगर निगम के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों और राज्य के अन्य स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों का एक दल सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

महापौर वी. वी. राजेश के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल केरल एक्सप्रेस से रवाना हुआ। रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, निर्वाचित प्रतिनिधि 12 फरवरी की शाम प्रधानमंत्री मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात करेंगे।

राजेश ने यात्रा पर रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा कि प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास का भी दौरा करेगा।

महापौर ने कहा कि दिल्ली यात्रा का उपयोग उच्च-स्तरीय लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की प्रत्यक्ष जानकारी और प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तिरुवनंतपुरम और पूरे केरल में विकास को और बेहतर बनाने के तरीकों पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ चर्चा भी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल संसद का भी दौरा करेगा, ताकि उसकी कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझा जा सके।

कई पार्षदों ने प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर खुशी जताते हुए इसे ‘एक दुर्लभ अवसर’ बताया।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments