scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेश31 दिसंबर की रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने पर रहेगी पाबंदी

31 दिसंबर की रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने पर रहेगी पाबंदी

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) नववर्ष की पूर्व संध्या पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मध्य दिल्ली में स्थित राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात नौ बजे के बाद यात्रियों को बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ब्लू लाइन पर पड़ने वाला राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, ऐतिहासिक कनॉट प्लेस क्षेत्र में स्थित है, जहां हर साल नववर्ष की पूर्व संध्या और नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, “दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुसार, नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) पर भीड़भाड़ कम करने के लिए रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी।”

बयान में कहा गया है कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments