scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशमध्य प्रदेश के खरगोन में 'सरकार समर्थित हिंसा' हुई: ओवैसी

मध्य प्रदेश के खरगोन में ‘सरकार समर्थित हिंसा’ हुई: ओवैसी

Text Size:

हैदराबाद, 12 अप्रैल (भाषा) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में ”सरकार-समर्थित हिंसा” का दावा करते हुए मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार पर ”मुसलमानों के घरों को तोड़कर मुस्लिम समुदाय को सामूहिक दंड देने” का आरोप लगाया।

ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”यह (मध्य प्रदेश में रामनवमी समारोह के दौरान हिंसा) स्पष्ट रूप से एक सरकार-समर्थित हिंसा है। यह (”अवैध” निर्माण का विध्वंस) मुस्लिम समुदाय को दी गई सामूहिक सजा है। यह जिनेवा कन्वेंशन का गंभीर उल्लंघन है। मध्य प्रदेश सरकार ने किस तहत कानून मुस्लिम समुदाय के घरों को ध्वस्त किया? अगर वे अवैध रूप से बनाए गए भी थे, तो आप किसी भी घर को मनमाने ढंग से नहीं गिरा सकते। आपको नोटिस देना होता है।”

ओवैसी ने कहा कि यह अल्पसंख्यक मुसलमानों के प्रति मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के पक्षपातपूर्ण रवैये को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वे अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय की संपत्तियों और जीवन की रक्षा करने में विफल रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश पुलिस ने बुजुर्ग मुस्लिम महिलाओं के साथ मारपीट की।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments