scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशहिप्र में आर्थिक आपातकाल की स्थिति, मुख्यमंत्री नैतिक आधार पर इस्तीफा दें: जय राम ठाकुर

हिप्र में आर्थिक आपातकाल की स्थिति, मुख्यमंत्री नैतिक आधार पर इस्तीफा दें: जय राम ठाकुर

Text Size:

नाहन (हिमाचल प्रदेश) 20 अप्रैल (भाषा) विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को दावा किया कि हिमाचल प्रदेश अब ‘आर्थिक आपातकाल’ की स्थिति में है और उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

सिरमौर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने जोर देकर कहा कि जब कोई राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन देने में असमर्थ होती है और उनके वेतन को स्थगित करने के लिए मजबूर होती है तो यह स्पष्ट हो जाता है कि राज्य की आर्थिक स्थिति इस हद तक बिगड़ गई है कि इसे संभालना वर्तमान सरकार की क्षमता से परे है।

ठाकुर ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में मुख्यमंत्री का पद पर बने रहना नैतिक रूप से उचित नहीं है और उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पहले दिन से ही राज्य की आर्थिक स्थिति की अनदेखी की है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments