scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशमुंबई के एक अस्पताल में गैस पाइपलाइन लीक होने की खबर

मुंबई के एक अस्पताल में गैस पाइपलाइन लीक होने की खबर

Text Size:

मुंबई, 24 मार्च (भाषा) मुंबई में नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल परिसर के अंदर मंगलवार देर रात गैस पाइपलाइन में रिसाव की सूचना मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना अस्पताल परिसर के भीतर कॉलेज भवन के पास गेट नंबर एक के नजदीक रात करीब 11 बजे हुई।

अधिकारी ने बताया कि महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) की पाइपलाइन में रिसाव हुआ, जिसके कारण आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत कदम उठाया। उन्होंने बताया कि कम से कम चार दमकल इंजन और अन्य दमकल वाहन घटनास्थल पर भेजे गए हैं।

दमकलकर्मियों के साथ-साथ पुलिस एवं एमजीएल कर्मियों को भी स्थिति को संभालने तथा क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौके पर भेजा गया।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments