scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशगुजरात में गिद्धों, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की संख्या में आई कमी : सरकार

गुजरात में गिद्धों, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की संख्या में आई कमी : सरकार

Text Size:

गांधीनगर, 29 मार्च (भाषा) गुजरात सरकार ने मंगलवार को विधानसभा को सूचित किया कि राज्य में गिद्धों और ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, दोनों लुप्तप्राय पक्षियों की संख्या में कमी आई है, जबकि शेरों, तेंदुओं और भालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस विधायक कांति सोधा परमार के एक सवाल के जवाब में वन मंत्री किरीट सिंह राणा ने कहा कि 2016 में हुई पिछली वन्यजीव गणना में राज्य में गिद्धों की संख्या में 44 की गिरावट और ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) की संख्या में 23 की कमी का पता चला।

हालांकि, राणा ने अपने जवाब में गुजरात में दोनों लुप्तप्राय पक्षियों की वर्तमान संख्या का उल्लेख नहीं किया। मंत्री के अनुसार, 2020 की गणना में शेरों की आबादी में 151 की वृद्धि देखी गई। इसी तरह, 2016 की गणना में 235 और तेंदुए पाए गए, जबकि भालू की संख्या में 50 की वृद्धि हुई।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments