scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशजेएनयू परिसर में स्थित प्रोफेसर के घर चोरी

जेएनयू परिसर में स्थित प्रोफेसर के घर चोरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक बार फिर चोरी का मामला सामने आया है। परिसर में स्थित प्रोफेसर धनंजय सिंह के घर से बदमाशों ने कीमती सामान कथित रूप से चुरा लिये हैं।

मामले में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, अंग्रेजी अध्ययन केंद्र के प्रमुख और ‘स्कूल ऑफ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चर स्टडीज’ के एसोसिएट डीन सिंह 17 मार्च को परिसर में अपने घर पर ताला लगाकर लखनऊ के लिए रवाना हुए थे और जब वह 24 मार्च को घर लौटे तो सामान यहां-वहां बिखरा हुआ था।

सिंह ने दावा किया कि चोर खिड़की के जरिए उनके घर में घुसे और उसे खुली छोड़ गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि सिंह ने जेएनयू की कुलपति संतश्री डी पंडित को पत्र लिखकर परिसर में एक नए आवास का आग्रह किया है।

इस बीच, जवाहरलाल नेहरू शिक्ष संघ (जेएनयूटीए) ने दावा किया है कि हाल के वर्षों में परिसर में रहने वालों की सुरक्षा के प्रति जेएनयू के सुरक्षा कर्मियों और जेएनयू प्रशासन की जवाबदेही और प्रतिबद्धता की कमी रही है। उसने कहा कि 2019 से अब तक परिसर में चोरी की 13 घटनाएं हो चुकी हैं।

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments