scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशपुलवामा हमले में जवानों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा: मणिपुर के मुख्यमंत्री

पुलवामा हमले में जवानों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा: मणिपुर के मुख्यमंत्री

Text Size:

इंफाल, 14 फरवरी (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने शनिवार को कहा कि पुलवामा हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहीद जवानों की विरासत आने वाली पीढ़ियों को सम्मान और समर्पण के साथ राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज के इस महत्वपूर्ण मौके पर हम पुलवामा में हुए दुखद आतंकी हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को गहन श्रद्धा और सम्मान के साथ नमन करते हैं।’

पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘राष्ट्र जब पुलवामा के शहीदों को याद कर रहा है, मैं उन बहादुरों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने जीवन के बजाय कर्तव्य को चुना। उनके बलिदान ने हमारे राष्ट्र की आत्मा को मजबूत किया। राष्ट्र हमेशा हमारे शहीदों का ऋणी रहेगा, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा देती रहेगी।’

एक आत्मघाती हमलावर ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी थी जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments