पन्ना (मध्य प्रदेश), 30 जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बृहस्पतिवार को जे के सीमेंट फैक्ट्री की एक निर्माणाधीन इकाई में छत का हिस्सा ढह जाने से कई मजदूर मलबे में फंस गए।
पन्ना के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस थोटा ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे अमानगंज कस्बे के पास स्थित फैक्ट्री में हुई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है।
उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन इकाई की छत ढह गई और कुछ घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा आपात प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) का एक दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और कई बचाव दल रास्ते में हैं।
राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से बचाव अभियान के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा है।
भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.