scorecardresearch
Wednesday, 30 July, 2025
होमदेशझारखंड के पूर्वी सिंहभूम में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं स्वर्णरेखा और खरकई नदियां

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं स्वर्णरेखा और खरकई नदियां

Text Size:

जमशेदपुर (झारखंड), 26 जुलाई (भाषा) पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को नदी के किनारों के पास नहीं जाने को कहा गया है।

बयान में कहा गया है कि स्वर्णरेखा नदी 123.36 मीटर पर बह रही है, जबकि मैंगो ब्रिज पर खतरे का निशान 121.50 मीटर है। आदित्यपुर ब्रिज स्थल पर खरकई नदी का जलस्तर 134.90 मीटर है, जबकि खतरे का स्तर 129 मीटर है।

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

सत्यार्थी ने एक बयान में कहा कि जमशेदपुर के बागबेड़ा सहित जलग्रहण क्षेत्रों से जलभराव की खबरें आने के बाद बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को लगाया गया है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments