scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेश1979 से फरार व्यक्ति का नाम सरकारी लाभार्थियों की सूची में सामने आया, गिरफ्तार

1979 से फरार व्यक्ति का नाम सरकारी लाभार्थियों की सूची में सामने आया, गिरफ्तार

Text Size:

नागपुर (महाराष्ट्र), तीन अप्रैल (भाषा) अपने खिलाफ दर्ज एक हमला मामले में 43 साल से फरार नागपुर के एक व्यक्ति का नाम सरकारी लाभार्थियों की सूची में सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को यहां गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी दीपक बंसोड़, जो अब 75 साल का है, को शनिवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया, ‘‘1979 में बंसोड़ के खिलाफ यहां सीताबुलडी पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 325 (जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने) के तहत मामला दर्ज किया गया था। बंसोड़ को उस समय मामले में गिरफ्तार किया गया था और एक स्थानीय अदालत में भी पेश किया गया था जिसने उस समय उन्हें जमानत दे दी थी।’’

उन्होंने बताया, हालांकि जमानत पर रिहा होने के तुरंत बाद बंसोड़ ने सीताबुलडी इलाके में अपने किराए के आवास को छोड़ दिया और लापता हो गया था। अधिकारी ने बताया, ‘‘हालांकि, हाल में सरकारी योजनाओं में लाभार्थी के रूप में बंसोड़ का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसका पता लगा लिया।’’ अपराध शाखा ने बंसोड़ को पकड़कर आगे की कार्रवाई के लिए सीताबुलडी पुलिस के हवाले कर दिया।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments