scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशराष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 66 प्रतिशत रही।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा,‘‘बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया है, इस दौरान तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, लेकिन अगले एक सप्ताह तक लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

फाल्गुनी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments