scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशदिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (भाषा) दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसने कहा कि सापेक्ष आर्द्रता 91 और 39 के बीच रही।

मौसम कार्यालय ने शनिवार को कुल मिलाकर आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है, हालांकि सुबह में कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 223 (खराब) रहा।

शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments