scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशराजस्थान के पिलानी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

राजस्थान के पिलानी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Text Size:

जयपुर, आठ मार्च (भाषा) राजस्थान में रविवार को भीषण गर्मी का दौर देखने को मिला जहां कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार, झुंझुनूं जिले के पिलानी में सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद बाड़मेर में यह 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 39.1 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जोधपुर शहर में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर (सीकर) में 38.5 डिग्री सेल्सियस और टोंक के वनस्थली व जोधपुर के फलौदी में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि श्रीगंगानगर और झुंझुनूं में 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है।

भाषा बाकोलिया खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments