नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को गर्मी महसूस की गई और अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत से 28 प्रतिशत के बीच रहा। दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 260 था।
एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
भाषा आशीष माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.