scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशमेवात के व्यक्ति ने नुपुर की जीभ काटने वाले को दो करोड़ देने की पेशकश की, पुलिस ने जांच शुरू की

मेवात के व्यक्ति ने नुपुर की जीभ काटने वाले को दो करोड़ देने की पेशकश की, पुलिस ने जांच शुरू की

Text Size:

गुरुग्राम, छह जुलाई (भाषा) हरियाणा के मेवात में पुलिस उस कथित वीडियो क्लिप की जांच कर रही है जिसमें एक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की जीभ काटने वाले को दो करोड़ रुपये का “पुरस्कार” दिये जाने की घोषणा कर रहा है।

शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी जिसके बाद विवाद पैदा हो गया था।

नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा, “मामला अभी हमारे पास आया है। हम आरोपी की पहचान करने के लिए जांच कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों से आग्रह करते हैं कि इस प्रकार के वीडियो और सांप्रदायिक सामग्री को न फैलाएं।”

भाषा यश देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments