scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशसरकार ने राज्यसभा को बताया कि नियंत्रण रेखा पर स्थिति स्थिर

सरकार ने राज्यसभा को बताया कि नियंत्रण रेखा पर स्थिति स्थिर

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) भारत और पाकिस्तान की सेनाओं द्वारा पिछले साल फरवरी में संघर्ष विराम का पालन करने के लिए सहमत होने के बाद नियंत्रण रेखा पर स्थिति स्थिर बनी हुई है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि सेना स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और वह ‘‘दुश्मन तत्वों’’ से किसी भी खतरे को विफल करने के लिए तैयार है।

तनाव को कम करने के उद्देश्य से त्वरित और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं ने पिछले साल 25 फरवरी को घोषणा की थी कि वे वर्ष 2003 के संघर्ष विराम समझौते के लिए खुद को प्रतिबद्ध करते हुए नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी बंद कर देंगे।

पाकिस्तान का उल्लेख किए बिना उन्होंने कहा कि पश्चिमी सीमाओं पर तैनात भारतीय सुरक्षा बल ‘‘पूरे तनाव के दौरान विरोधियों द्वारा पेश की गई किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार हैं।’’

पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) का जिक्र करते हुए भट्ट ने कहा कि सीमा पार विरोधी तत्वों द्वारा प्रायोजित एक उभरती हुई नार्को-आतंकवादी गठजोड़ के संकेत हैं।

भट्ट ने कहा कि दोनों सेनाओं ने नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के हित में संयम बरता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और भारतीय सेना शत्रुतापूर्ण तत्वों से किसी भी खतरे को विफल करने के लिए तैयार है और नियंत्रण रेखा पर किसी भी तरह के तनाव की स्थिति में जवाब देने के लिए भी तैयार है।’’

भट्ट ने कहा कि पश्चिमी सीमाओं (आईबी सेक्टर) पर सुरक्षा की स्थिति काफी हद तक स्थिर बनी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, सीमा पार विरोधी तत्वों द्वारा प्रायोजित एक उभरती हुई नार्को-आतंकवादी गठजोड़ के संकेत हैं, जिसका उद्देश्य, खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में अस्थिरता पैदा करना है।’’

भाषा राजेश राजेश उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments