scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशजेईई-मेन का प्रथम चरण 16-17 अप्रैल, दूसरा चरण 24-29 मई को आयोजित होगा

जेईई-मेन का प्रथम चरण 16-17 अप्रैल, दूसरा चरण 24-29 मई को आयोजित होगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 1 मार्च (भाषा) इंजीनियरिंग के लिये दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन का पहला चरण अप्रैल और दूसरा चरण मई में निर्धारित किया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि जेईई-मेन का पहला चरण 16 से 21 अप्रैल और दूसरा चरण 24 से 29 मई को निर्धारित किया गया है ।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन में दो पत्र (पेपर) होते हैं । इसके तहत पहले पत्र का आयोजन एनआईटी, आईआईआईटी एवं अन्य केंद्र पोषित तकनीकी संस्थानों तथा राज्य सरकारों की हिस्सेदारी वाले मान्यता प्राप्त संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में बीई और बीटेक स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में दाखिले के लिये होता है।

यह जेईई एडवांस के लिये पात्रता परीक्षा भी होती है जो आईआईटी में दाखिले के लिये होती है।

इसमें दूसरा पत्र वास्तुकला में स्नातक एवं योजना में स्नातक कोर्स में दाखिले के लिये होता है।

भाषा दीपक

दीपक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments