नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के अनुसार झारखंड में 23 फरवरी को 17 मिनट तक उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के लगभग 40 साल पुराने विमान का आपातकालीन लोकेशन ट्रांसमीटर (ईएलटी) सक्रिय नहीं हो पाया था।
हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई थी, विमान पूरी तरह नष्ट हो गया था और उसका मलबा झारखंड के चतरा जिला में सिमरिया के पास जंगल क्षेत्र में बिखरा पाया गया था।
रांची से दिल्ली जाने के लिए एयर एम्बुलेंस के तौर पर इस्तेमाल किए गए विमान में दो पायलट, दो चिकित्साकर्मी, एक मरीज और दो सहायक सवार थे।
एएआईबी के अनुसार विमान ने 23 फरवरी को शाम 7:07 बजे रांची हवाई अड्डे से 830 लीटर ईंधन के साथ उड़ान भरी और 7:24 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
एएआईबी ने बताया कि विमान का आपातकालीन लोकेशन ट्रांसमीटर सक्रिय नहीं हो पाया था।
भाषा
जोहेब संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.