scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशदलाई लामा संस्था को निराधार बयानबाजी में नहीं घसीटा जाना चाहिए : खांडू ने ‘एप्स्टीन फाइल’ पर कहा

दलाई लामा संस्था को निराधार बयानबाजी में नहीं घसीटा जाना चाहिए : खांडू ने ‘एप्स्टीन फाइल’ पर कहा

Text Size:

ईटानगर, आठ फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने रविवार को कहा कि ‘‘दलाई लामा की पूजनीय संस्था’’ को निराधार बयानों या दुर्भावनापूर्ण अटकलों में नहीं घसीटा जाना चाहिए।

खांडू ने यह बयान उन खबरों के जवाब में दिया जिनमें दावा किया गया था कि दलाई लामा का नाम एप्स्टीन की फाइलों में सामने आया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गलत सूचना के माध्यम से एक पवित्र आध्यात्मिक संस्था को बदनाम करने के प्रयास बेहद गैरजिम्मेदाराना और निंदनीय हैं।’’

दलाई लामा के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एप्स्टीन फाइलों को लेकर मीडिया में हाल में आई कुछ खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट में परम पावन दलाई लामा को जेफरी एप्स्टीन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘हम स्पष्ट रूप से पुष्टि कर सकते हैं कि परम पूज्य ने कभी जेफरी एप्स्टीन से मुलाकात नहीं की है और न ही उन्होंने अपनी ओर से किसी को भी उनसे मिलने या बातचीत करने की अनुमति दी थी।’’

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments