scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशदेश मनमोहन सिंह के योगदान को हमेशा याद रखेगा: हिमंत

देश मनमोहन सिंह के योगदान को हमेशा याद रखेगा: हिमंत

Text Size:

गुवाहाटी, 26 दिसंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शर्मा ने कहा कि देश जाने-माने अर्थशास्त्री एवं कांग्रेस नेता के योगदान को हमेशा याद रखेगा।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं। देश के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’’

सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। सिंह 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। वह 1991 से असम से पांच बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे। 26 दिसंबर 2024 को उनका निधन हो गया था।

भाषा खारी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments