scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने दो लोगों को गोली मारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने दो लोगों को गोली मारी

Text Size:

श्रीनगर, चार अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय दो लोगों को गोली मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में गैर-स्थानीय लोगों पर आतंकवादियों का यह दूसरा हमला है।

उन्होंने बताया, ‘‘पुलवामा के लाजूरा में सोमवार दोपहर में आतंकवादियों ने पटलेश्वर कुमार और जाको चौधरी पर गोलियां चलायीं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं।’’

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि और जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले आतंकवादियों ने रविवार की शाम पुलवामा के नौपोरा इलाके में दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी थी। दोनों पंजाब के रहने वाले थे।

भाषा अर्पणा संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments