scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में अगले तीन दिन सामान्य से नीचे जा सकता है तापमान: आईएमडी

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में अगले तीन दिन सामान्य से नीचे जा सकता है तापमान: आईएमडी

Text Size:

कोलकाता, आठ फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिन तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है और इसके बाद इसमें लगभग दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, अगले सात दिन तक राज्य में शुष्क मौसम बने रहने के कारण उप-हिमालयी जिलों के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में सिउड़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है।

कल्याणी में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झाड़ग्राम और कलाईकुण्डा में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बैरकपुर और बांकुड़ा में यह 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि यह सामान्य से दो डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा खारी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments