जयपुर, छह अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है।
मौसम केंद्र जयपुर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इसके अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आज से आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।
वहीं बृहस्पतिवार सुबह तक के 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भाषा पृथ्वी
संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
