scorecardresearch
Monday, 17 June, 2024
होमदेशझारखंड के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर, स्कूलों का समय बदला

झारखंड के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर, स्कूलों का समय बदला

Text Size:

रांची, 20 अप्रैल (भाषा) झारखंड में जारी लू जैसी स्थितियों के बीच, राज्य सरकार ने 22 अप्रैल से अगली सूचना तक स्कूल के समय में बदलाव की घोषणा की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शिक्षा विभाग के एक आदेश में कहा गया है कि नयी समयसारिणी के अनुसार किंडरगार्टन से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थी सुबह सात बजे स्कूल आयेंगे और 11.30 बजे छुट्टी होगी जबकि कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थी अपराह्न तक स्कूल में रहेंगे।

यह नयी समयसारिणी राज्य के सभी श्रेणियों के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर भी लागू होती है।

आदेश के अनुसार धूप में प्रार्थना सभाएं या खेल गतिविधियों के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा। मध्याह्न भोजन हालांकि परोसा जाता रहेगा।

आदेश अनुसार इसके अतिरिक्त, इस अवधि के दौरान होने वाले किसी भी शैक्षणिक नुकसान के मुआवजे के संबंध में एक अलग निर्णय लिया जाएगा और बाद में सूचित किया जाएगा।

मौसम विभाग ने पहले ही 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक 15 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी कर दिया है।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में शनिवार को राज्य का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कई अन्य जिलों में 42.4 से 45.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार शनिवार को डाल्टनगंज में तापमान 43.6, जमशेदपुर में 44.5, गोड्डा में 43.9, चाईबासा में 42.6, गढ़वा में 42.4, देवघर में 43.4 और बोकारो (थर्मल) डिग्री सेल्सियस रहा। झारखंड की राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा देवेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments