scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशतेलंगाना : एसआईटी ने प्रश्नपत्र लीक मामले में टीएसपीएससी अध्यक्ष का बयान दर्ज किया

तेलंगाना : एसआईटी ने प्रश्नपत्र लीक मामले में टीएसपीएससी अध्यक्ष का बयान दर्ज किया

Text Size:

हैदराबाद, तीन अप्रैल (भाषा) प्रश्न पत्र लीक मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को गवाह के तौर पर तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) के अध्यक्ष का बयान दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि एसआईटी ने यहां बी. जनार्दन रेड्डी से उनके कार्यालय में पूछताछ की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमने उनके कार्यालय में उनसे पूछताछ की। गवाह के तौर पर उनका बयान दर्ज किया गया है।”

टीएसपीएससी के सचिव और एक सदस्य एक अप्रैल को एसआईटी के सामने पेश हुए और उन्हें नोटिस जारी किए जाने के बाद उनके बयान दर्ज किए गए।

टीएसपीएससी के कुछ कर्मचारियों सहित कुल 15 लोगों को 13 मार्च से अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ टीएसपीएससी की सहायक अभियंता (सिविल) परीक्षा के प्रश्न पत्रों को चुराने और लीक करने के लिए डेटा उल्लंघन में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

टीएसपीएससी ने 15 मार्च को प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बाद पांच मार्च को आयोजित सहायक अभियंता (एई) परीक्षा रद्द कर दी थी।

टीएसपीएससी ने पिछले महीने चार अप्रैल से 17 जून तक बागवानी अधिकारी के पद के लिए लिखित परीक्षा का पुनर्निर्धारण किया था।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments