हैदराबाद, चार मई (भाषा) तेलंगाना उच्च न्यायालय की वर्तमान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. जी. प्रियदर्शिनी का खराब स्वास्थ्य के कारण यहां रविवार को निधन हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि पांच मई को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
न्यायमूर्ति प्रियदर्शिनी ने 1995 में विशाखापत्तनम से अपनी विधि की डिग्री पूरी की और 1997 में आंध्र विश्वविद्यालय से श्रम और औद्योगिक कानून (एलएलएम) में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की थी। वह सितंबर 1995 में आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में एक वकील के रूप में पंजीकृत हुईं।
उन्हें सीधी भर्ती प्रक्रिया के जरिए जिला न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने नवंबर 2008 में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में अपनी न्यायिक सेवा की शुरुआत की थी।
न्यायमूर्ति प्रियदर्शिनी को मार्च 2022 में तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और शपथ दिलाई गई थी।
भाषा प्रीति नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.