scorecardresearch
Saturday, 24 October, 2026
होमदेशतेलंगाना:एसआईआर को लेकर कांग्रेस के ‘झूठे विमर्श’ को उजागर करने के लिए भाजपा रैलियां निकालेगी

तेलंगाना:एसआईआर को लेकर कांग्रेस के ‘झूठे विमर्श’ को उजागर करने के लिए भाजपा रैलियां निकालेगी

Text Size:

हैदराबाद, 23 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस के “झूठे विमर्श” का पर्दाफाश करने और देश के युवाओं को “उकसाने” की उसकी कोशिशों को उजागर करने के लिए राज्य में रैलियां एवं ‘पदयात्राएं’ निकालेंगी।

राव ने कहा कि इन रैलियों का मुख्य विषय ‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता के खिलाफ लड़ो’ है। इन्हें राज्य के पांच शहरों और कस्बों में आयोजित करने की योजना है।

भाजपा नेता ने कहा, “यह पदयात्रा लोगों को यह बताने के लिए है कि कांग्रेस झूठ फैला रही है।”

उन्होंने कहा कि पहली रैली एक नवंबर को हैदराबाद में आयोजित की जाएगी, जिसके बाद तीन या चार नवंबर को सिद्दिपेट में और पांच नवंबर को करीमनगर में रैली होगी।

भाषा पारुल राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments