scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशतहसील कर्मचारी सात लाख रू की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार; एक और पर मामला दर्ज

तहसील कर्मचारी सात लाख रू की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार; एक और पर मामला दर्ज

Text Size:

पालघर, 22 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत एक व्यक्ति को कथित तौर पर सात लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, कथित रूप से रिश्वत की मांग करने को लेकर एक अतिरिक्त तहसीलदार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। वह फरार है।

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अनुसार, वसई के अतिरिक्त तहसीलदार ने एक व्यक्ति से अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त न करने के लिए शुरुआती तौर पर 10 लाख रूपये तथा भूमि को गैर-कृषि श्रेणी में परिवर्तित करने के लिए 40 लाख रुपये की मांग की थी।

व्यक्ति ने इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की ठाणे इकाई से संपर्क किया।

एसीबी ने मंगलवार को जाल बिछाया और तहसीलदार कार्यालय के एक कर्मचारी को सात लाख रुपये स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कर्मचारी अपने लिए और एक अन्य अधिकारी के लिए रिश्वत की मांग को लेकर सौदा कराने में शामिल रहा था।

उसके मुताबिक, कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अतिरिक्त तहसीलदार के खिलाफ भी ‘भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम’ के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments