scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशमुंबई में एक किशोर चालक ने कार से स्कूटर को टक्कर मारी, एक दंपति घायल

मुंबई में एक किशोर चालक ने कार से स्कूटर को टक्कर मारी, एक दंपति घायल

Text Size:

मुंबई, आठ फरवरी (भाषा) यहां पूर्वी उपनगर में 17 वर्षीय एक लड़के ने कार से एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पांच फरवरी को विद्याविहार क्षेत्र में हुई दुर्घटना के संबंध में नाबालिग लड़के और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि धुरमिल पटेल और उनकी पत्नी मीनल अपने स्कूटर पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि कार को कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था।

अधिकारी ने बताया कि दंपति वाहन से बाहर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि कार की गति और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments