तिरुवनंतपुरम, दो फरवरी (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाठन मृतप्राय होने के रास्ते पर नहीं है बल्कि आधुनिक प्रौद्योगिकी उसे बस प्रिंट से इलेक्ट्रोनिक माध्यम की ओर बढ़ा रही हैं।
उन्होंने मातृभूमि अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव (एमबीआईएफएल) का उद्घाटन करने के बाद कहा कि यहां तक साहित्यक क्लासिक कृतियां भी नये जमाने के सॉफ्टवेयर से आसानी से तत्क्षण मिल सकती हैं।
उन्होंने कहा कि 1923 में शुरू होने के बाद मातृभूमि के पहले 25 साल के स्वाधीनता संग्राम से ओत-प्रोत रहे। उन्होंने कहा कि इस अखबार ने नागरिक की आजादी तथा केरल के सामाजिक-सांस्कृतिक पुनर्जागरण में अहम भूमिका निभायी।
यह अखबार अपना शताब्दी मना रहा है।
भाषा राजकुमार संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
