scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशतेदेपा राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी

तेदेपा राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी

Text Size:

अमरावती, 11 जुलाई (भाषा) तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने सोमवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी।

पार्टी ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी की रणनीति समिति की बैठक में इसकी घोषणा की।

नायडू ने कहा, ‘तेदेपा हमेशा सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है। उसने इससे पहले राष्ट्रपति पद के लिए के. आर. नारायणन और ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का समर्थन किया था।’

विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी उसी भावना से मुर्मू का समर्थन कर रही है, जो सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुनी जाने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।

तेदेपा के राज्यसभा में एक और लोकसभा में तीन सदस्य हैं, जबकि आंध्र प्रदेश विधानसभा में उसके 23 सदस्य हैं।

इससे पहले, आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसी पार्टी ने मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की थी।

भाषा अविनाश दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments