scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशतमिलनाडु : राज्यपाल अर्लेकर ने विधानसभा का सत्रावसान किया

तमिलनाडु : राज्यपाल अर्लेकर ने विधानसभा का सत्रावसान किया

Text Size:

चेन्नई, 13 मार्च (भाषा) तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शुक्रवार को विधानसभा का सत्रावसान कर दिया। यह सत्र 20 जनवरी, 2026 को शुरू हुआ था।

विधानसभा के प्रधान सचिव के. श्रीनिवासन द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना में अर्लेकर ने कहा, ‘‘ भारत के संविधान के अनुच्छेद-174 के खंड (2) के उपखंड (क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, मैं राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, इस अधिसूचना की तिथि से तमिलनाडु विधानसभा का सत्रावसान घोषित करता हूं, जो 20 जनवरी, 2026 को प्रारंभ हुआ था।’’

इस तरह की चौथी घटना में, पूर्व राज्यपाल आर एन रवि सत्र के उद्घाटन दिवस पर अपना पारंपरिक भाषण पढ़े बिना ही राज्य विधानसभा से यह आरोप लगाते हुए बाहर चले गए कि राष्ट्रगान का अपमान किया गया है।

इस पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रवि के इस कृत्य को सदन और राज्य की जनता का ‘अपमान’ करार दिया था।

बाद में, वित्त मंत्री थंगम थेन्नारासु ने 17 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया। सत्र 20 फरवरी को समाप्त हुआ। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है।

भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments