scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशतमिलनाडु चुनाव: द्रमुक ने केएमडीके को दो सीट आवंटित कीं

तमिलनाडु चुनाव: द्रमुक ने केएमडीके को दो सीट आवंटित कीं

Text Size:

चेन्नई, 13 मार्च (भाषा) सत्ताधारी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने सहयोगी कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (केएमडीके) को दो सीट आवंटित की हैं। पार्टी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

द्रमुक ने एक बयान में कहा कि यहां पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में हुई बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया कि केएमडीके यहां द्रमुक के ‘उगते सूरज’ चिन्ह के तहत दो सीट पर चुनाव लड़ेगी।

केएमडीके ने 2021 के चुनावों में तीन सीट पर चुनाव लड़ा और इसके महासचिव ईआर ईश्वरन, तिरुचेनकोड निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए।

अब तक द्रमुक ने अपने मुख्य सहयोगी कांग्रेस को 28 सीट, वाइको के नेतृत्व वाली मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) को चार सीट और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग तथा मानिथनेया मक्कल काची को दो-दो सीट आवंटित की हैं।

राज्य में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है।

भाषा

यासिर दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments