scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशतमिलनाडु ने हिमाचल प्रदेश को राहत कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये दान दिए

तमिलनाडु ने हिमाचल प्रदेश को राहत कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये दान दिए

Text Size:

शिमला, 24 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण मची तबाही के मद्देनजर इसके आपदा राहत कोष में 10 करोड़ रुपये का दान दिया है। यहां बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन का आभार व्यक्त करते हुए हिमाचल प्रदेश के उनके समकक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में इस तरह के योगदान से जरूरतमंदों को काफी मदद मिलेगी।

उन्होंने आम जनता से भी आपदा राहत कोष में योगदान देने की अपील की ताकि प्रभावित परिवारों को अधिकतम राहत उपलब्ध करायी जा सके।

इससे पहले, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकारों ने बारिश से जूझ रहे राज्य को 41 करोड़ रुपये तक की मदद दी है।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments