इरोड, दो मार्च (भाषा) तमिलनाडु के इरोड पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू की गई।
इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव में कुल 77 प्रत्याशी मौदान में हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार ई वी के एस एलनगोवन और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रत्याशी के एस थेन्नासारू के बीच माना जा रहा है। एलनगोवन को उपचुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का समर्थन हासिल है।
अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में नाम तमिलर काची की एन मेनका और डीएमडीके के एस आनंद शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केंद्र और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
इरोड पूर्व से कांग्रेस विधायक ई थिरुमगन इवेरा का चार जनवरी को निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। 27 फरवरी को हुए उपचुनाव में करीब 75 फीसदी वोट पड़े थे।
भाषा पारुल निहारिका
निहारिका
पारुल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.